गाज़ियाबाद, सितम्बर 24 -- गाजियाबाद। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर गुरुवार को भाजपा 10 हजार पौधे लगाएगी। महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने बताया कि पौधे महानगर के 20 मंडलों में लगाए जाएंगे। साथ ही प्रत्येक मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस कार्यक्रम में भाजपा के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहभागिता करेंगे। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन दर्शन समाज और राष्ट्र को समर्पित रहा है। उनकी जयंती पर पौधरोपण कर कार्यकर्ता पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेंगे और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ व हरित भविष्य देने की दिशा में यह प्रयास सार्थक साबित होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.