पटना, फरवरी 11 -- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा है कि अंत्योदय और एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र और समाज के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने अंत्योदय के माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान का जो विचार दिया, वह आज भी नीति और शासन की आधारशिला है। उनका एकात्म मानववाद केवल एक राजनीतिक दर्शन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और जीवन-मूल्यों पर आधारित समग्र विकास की अवधारणा है। इसके पहले अध्यक्ष ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के अवसर पर उनके तैल्य चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि दीनदयाल जी का मानना था कि जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ नहीं पहुंचता, तब तक वास्तविक प्रग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.