छतरपुर, अक्टूबर 7 -- बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पश्चिम बंगाल में कथा करने के लिए परमिशन नहीं मिलने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के मुख्यमंत्री रहते वह पश्चिम बंगाल में कथा नहीं करेंगे। बाबा ने कहा जब तक बंगाल में दीदी हैं, वो वहां नहीं जाएंगे। दीदी की जगह जब दादा आएंगे, तब जरूर जाएंगे। छत्तीसगढ़ के रायपुर में हो रही कथा के मंच से धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, ''अभी हमको पश्चिम बंगाल जाना था तो दीदी ने हमको मना कर दिया, परमिशन ही कैंसिल हो गई। दीदी जब तक हैं, तब तक पश्चिम बंगाल नहीं जाएंगे। दादा आएंगे जब जाएंगे, पर भगवान करे कि दीदी बनी रहें। हमें उनसे कोई दिक्कत नहीं, लेकिन बुद्धि ठीक रखें और धर्म के खिलाफ न रहें।"10 से 12 अक्टूबर तक कोलकाता में होनी थी कथा दरअसल, 10 से 12 अक्टूबर तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.