अररिया, जनवरी 11 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। आखिरकार हिन्दुस्तान की पहल व खबर ने रंग लाई। काफी मशक्कत के बाद अस्पताल में मरीजों को फिर मिलने लगा पौष्टिक भोजन। फारबिसगंज अनुमंडल अस्पताल में पिछले चार महीनों से बंद पड़ी दीदी की रसोई आखिरकार फिर से नियमित रूप से संचालित होने लगी है। हिन्दुस्तान ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। भुगतान के अभाव में 22 सितंबर 2025 से बंद इस रसोई पर ताला लटक रहा था, जिससे अस्पताल में भर्ती मरीजों को नाश्ता और भोजन के लिए बाहर की निजी दुकानों पर निर्भर रहना पड़ रहा था। दीदी की रसोई का संचालन जीविका समूह द्वारा किया जाता है, जहां प्रतिदिन 30 से 50 मरीजों को भोजन उपलब्ध कराया जाता है। परिवार नियोजन जैसे विशेष अभियानों के दौरान यह संख्या दर्जनों से भी अधिक हो जाती है। भुगतान नहीं होने के कारण करीब 6-7 जीविका दीदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.