धनबाद, नवम्बर 27 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। दीक्षा महिला मंडल ने बुधवार को बेलगड़िया में पुनर्वास क्षेत्र के गरीब परिवारों की युवतियों के बीच वैवाहिक सामग्री और दिव्यांगों के बीच इलेक्ट्रिक ट्राईसाइकिल का वितरण किया। बेलगड़िया पुनर्वास टाउनशिप में दीक्षा महिला मंडल ने सामाजिक सहायता कार्यक्रम का आयोजन किया। चार युवतियों के बीच वैवाहिक जीवन के लिए जरूरी वस्तुएं (अलमारी, बर्तन, वस्त्र आदि) वितरित कीं। इस दौरान दो दिव्यांगों के बीच इलेक्ट्रिक ट्राईसाइकिल का वितरण किया गया। मौके पर दीक्षा महिला मंडल की अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल, उपाध्यक्ष पूर्बिता रमैया सहित अन्य मौजूद थीं। अर्चना अग्रवाल ने कहा कि दीक्षा महिला मंडल सदैव समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों के सहयोग के लिए तत्पर है। अर्चना अग्रवाल और समिति की पदाधिकारियों ने लाभार्थी युवतियों के परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.