हल्द्वानी, दिसम्बर 24 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव में वायु हाउस ने आरोहण-2025 ट्रॉफी अपने नाम की। बेहतर प्रदर्शन के लिए आराध्या विरमानी, उज्ज्वल जोशी, भाविका सिंह चौहान, काव्या कुंजवाल, निकुंज सिंह नेगी, अवनी गोस्वामी, वेदांत सिंह चौहान, वेदिका जोशी, मानवेंद्र सिंह कुंजवाल, कार्तिक कुमार, नविका नेगी, मौलिक जोशी, अवनिका साह, रुद्रांश वर्मा आदि को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि फाउंडर ऑफ रन टू लिव नैनीताल हरीश तिवारी और रवि खनका रहे। प्रधानाचार्य रूपक पांडे ने कहा की खेल महोत्सव विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.