मुंगेर, मार्च 22 -- मुंगेर, एसं। मुंगेर विश्वविद्यालय का दूसरा दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के लिए कायाकल्प करने वाला साबित हो सकता है। संभावना है कि, कुलाधिपति विश्वविद्यालय के लिए चयनित स्थल की घोषणा कर सकते हैं। सूत्र ने बताया कि, विश्वविद्यालय निर्माण के लिए तात्कालिक रूप से आवश्यक 20 एकड़ जमीन का चयन कर लिया गया है। विश्वविद्यालय नौवागढ़ी क्षेत्र में ही बनेगा। इसके साथ ही विश्वविद्यालय के लिए 15 एकड़ और अतिरिक्त जमीन की भी खोज की जा रही है। ऐसे में संभावना आएगी निकट भविष्य में विश्वविद्यालय के लिए नींव रखी जाएगी और जल्द ही इसका अपना भवन होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.