रांची, जनवरी 30 -- रांची। रांची विश्वविद्यालय का 38वां दीक्षांत समारोह 7 मार्च को आयोजित होने जा रहा है। इसकी तैयारी जारी है। दीक्षांत समारोह के लिए जिनकी स्नातकोत्तर परीक्षा एवं पीएचडी/डीलिट्/डी एससी परीक्षाफल का प्रकाशन 1 फरवरी 2024 से 31 जनवरी 2025 के बीच हुआ हो वे आवेदन कर सकते हैं। दीक्षांत समारोह में उपाधि प्रमाणपत्र के लिए बेवसाइट https://ranchiuniversity.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय द्वारा शुद्धि करते हुए परीक्षाफल की प्रकाशन तिथि 1 मार्च 2024 से 31 जनवरी 2025 को अब 1 फरवरी 2024 से 31 जनवरी 2025 कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.