आजमगढ़, अक्टूबर 7 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय का दूसरा दीक्षांत समारोह मंगलवार को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल 68 छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल प्रदान करेंगी। परमार्थ निकेतन आश्रम ऋषिकेश के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम के दौरान उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी भी मौजूद रहेंगी। दीक्षांत समारोह को लेकर सोमवार को दिनभर विश्वविद्यालय परिसर में तैयारियां की जाती रहीं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने स्वर्णपदक पाने वाले विद्यार्थियों से तैयारियों के बारे में जानकारी ली। कुल 68 मेधावियों को स्वर्णपदक दिया जाना है। जिनमें 17 छात्र और 51 छात्राएं शामिल हैं। दीक्षां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.