दुमका, नवम्बर 11 -- दुमका, प्रतिनिधि। सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय का नौवां दीक्षांत समारोह आगामी 17 नवम्बर 2025 को कन्वेंशन सेंटर दुमका में आयोजित होगा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न सत्रों के सफल विद्यार्थी शामिल होंगे। जिनमें यूजी सत्र 2021-24, पीजी सत्र 2022-24, पीजी सत्र 2023-25, एम.एड सत्र 2022-24, बी.एड सत्र 2022-24, बी.एड सत्र 2023-25, बीबीए व बीसीए सत्र 2021-24, एमबीए व एमसीए सत्र 2022-24, बी.लिब सत्र 2023-24 तथा एम.लिब सत्र 2023-24 के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इस दीक्षांत समारोह में कुल 78 छात्र-छात्राओं को विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्वर्ण पदक और डिग्री प्रदान की जाएगी। विश्वविद्यालय द्वारा इस वर्ष सर्वश्रेष्ठ स्नातक के रूप में तृप्ति शोभा मरांडी को सम्मानित किया जाएगा। वह सेंट जेवियर्स कॉलेज महरो क...