बोकारो, नवम्बर 16 -- दि पेंटिकॉस्टल विद्यालय में शनिवार को कक्षा सप्तम के विद्यार्थियों द्वारा झारखंड की संस्कृति और इतिहास पर आधारित विशेष सभा का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूकता बढ़ाना व उन्हें अपनी परंपराओं और इतिहास पर गर्व करने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना से हुई, जिसके बाद विद्यार्थियों ने पारंपरिक झारखंडी नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। हिंदी और अंग्रेज़ी में भावपूर्ण भाषण प्रस्तुत किए गए। इसके बाद छात्रा ने मेरा झारखंड, मेरी शान विषय पर एक हृदयस्पर्शी कविता सुनाई। विद्यार्थियों के बीच झारखंड के इतिहास, जनजातीय संस्कृति व राज्य के विकास से संबंधित विषयों पर एक वाद-विवाद प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। विद्यालय की प्राचार...