बोकारो, जनवरी 24 -- जैनामोड़,प्रतिनिधि। दि ओरिएंटल फाउंडेशन स्कूल, में शनिवार वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026 का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता बतौर मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधीक्षक अतुल कुमार चौबे ने विधालय का झंडा फहराकर किया। वही निदेशक सह प्राचार्य डा.अमीर हुसैन, विधालय चेयरमैन मुस्ताक अहमद ने विधालय का झंडा व मशाल प्रज्ज्वलन के उपरांत वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता की औपचारिक घोषणा की गई। प्रतियोगिता में विद्यालय के चार हाउस मॉडेस्टी, ग्रैविटी, डिग्निटी व लॉयल्टी के बच्चो ने विभिन्न प्रकार के 25 खेलो में लगभग 286 छात्रो ने अपनी- अपनी प्रतिभा का जोहर दिखाया। मुख्य अतिथि डीएसई ने कहा पढाई के साथ- साथ खेलकुद बहुत जरुरी है। खेलकुद से शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ्य होतो है। आयोजित वार्षिक खेलकुद में ग्रैविटी हाउस ने शानदार प्रदर्शन ...