गुड़गांव, मार्च 31 -- गुरुग्राम। लेबर चौक पर मजदूर के साथ देहाड़ी को लेकर सोमवार सुबह विवाद हो गया। मजदूर लेने के लिए आए कुछ युवकों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मजूदर को अधमरा कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर हत्या की धाराओं में शिवाजी नगर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह सवा नौ बजे के लगभग भुतेश्वर चौक पर स्थित लेबर चौक पर काम करवाने के लिए कुछ युवक मजदूर को लेने के आए। इस दौरान दिहाड़ी को लेकर मजदूर के साथ युवकों की बहस हो गई। तभी कुछ और युवक आ गए और हाथापाई शुरू हो गई। तभी सुबह चौक पर झाडू लगा रही महिलाओं से भी युवकों ने झाडू छीनकर डंडों से रेवाड़ी निवासी 29 वर्षीय अमित को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। इस दौरान छुड़वाने के लिए आए सलील नामक मज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.