बिजनौर, दिसम्बर 9 -- डीएम जसजीत कौर ने खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश खेल भवन लखनऊ के पत्र के हवाले से बताया कि बताया कि जनपद बिजनौर में माह दिसम्बर-2025 में आयोजित की जाने वाली सभी प्रकार की खेल प्रतियोगिताए खराब वायु गुणवत्ता एवं बढ़ते वायु प्रदूषण की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए स्थगित की जाती हैं। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारी सभी जिला स्तरीय अधिकारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी बिजनौर, खेल संघों के पदाधिकारी सभी शिक्षण संस्थान को निर्देशित किया कि जनपद में किसी भी स्तर पर कोई भी खेल प्रतियोगिता आयोजित न की जाए यदि पूर्व में कोई कार्यक्रम निर्धारित किया गया था, तो तत्काल प्रभाव से उसे स्थगित करते हुए सूचनाएं संबंधित प्रतिभागियों एवं अभिभावकों को उपलब्ध कराई जाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.