मऊ, फरवरी 2 -- मऊ, संवाददाता। सड़क दुर्घटनाओं एवं उसमें घायल तथा मृतकों की संख्या को लेकर दिसंबर 2023 एवं दिसम्बर 2024 के आंकड़े शासन की ओर से जारी कर दिए गए हैं। जारी आंकड़ों के अनुसार दिसंबर 2023 के सापेक्ष दिसंबर 2024 में सड़क हादसों में कमी आई है। जिलाधिकारी ने इस उपलब्धि पर प्रचार प्रसार, जन जागरूकता तथा संबंधित विभागों के कार्यों की सराहना की। जारी आंकड़ों के अनुसार जनपद मऊ में दिसंबर 2023 में कुल 32 सड़क दुर्घटनाएं हुई थी। जबकि दिसंबर 2024 में 28 सड़क दुर्घटनाएं हुई। इस प्रकार सड़क दुर्घटनाओं में 12.5 प्रतिशत की कमी आई। जबकि मृतकों की संख्या दिसंबर 2023 में 14 थी तथा 2024 में भी यह संख्या 14 रही। इस प्रकार मृतकों की संख्या में किसी भी प्रकार की वृद्धि नहीं हुई। जारी आंकड़ों के अनुसार सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की संख्या दिसंबर 2023 में 44 थी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.