आदित्यपुर, दिसम्बर 6 -- आदित्यपुर। दिसंबर शुरू होते ही आदित्यपुर और आसपास के पिकनिक स्पॉट सैलानियों से भरने लगे हैं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया है। एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने सभी थाना प्रभारियों को पिकनिक स्थलों पर खास निगरानी और लगातार पेट्रोलिंग करने का निर्देश दिया है। एसपी ने स्पष्ट कहा है कि पिकनिक स्पॉट पर कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख़्त कार्रवाई होगी। खासकर शराब पीकर हंगामा करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनकी पहल से पुलिस टीमों को पहले ही अलग-अलग जगहों पर तैनात कर दिया गया है। आदित्यपुर के सीतारामपुर डैम, गंजिया बराज, चांडिल डैम सहित सभी प्रमुख पिकनिक स्पॉट पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। प्रशासन का लक्ष्य है कि लोग सुरक्षित माहौल में परिवार के साथ पिकनिक का आनंद ले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.