शाहजहांपुर, जनवरी 9 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी आईजीआरएस जनसुनवाई-समाधान पोर्टल के माध्यम से आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए मजबूत प्रणाली विकसित की गई है। दिसंबर 2025 में पोर्टल पर कुल 2912 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिन्हें टीम ने समयबद्ध तरीके से संबंधित थानों के माध्यम से निस्तारित कर पोर्टल पर अपलोड किया। शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता की अपेक्षा, शिकायत की गंभीरता और समाधान की गुणवत्ता को प्राथमिकता दी गई। जनपद शाहजहांपुर ने प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया, 135 में से 135 अंक हासिल किए। जिले के सभी 23 थानों ने भी प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। एसपी राजेश द्विवेदी ने टीम और सभी थानों को बधाई देते हुए कहा कि जनसुनवाई व्यवस्था हमारी सर्वोच्...