गुड़गांव, जनवरी 13 -- गुरुग्राम। नए साल के जश्न और सर्दियों के दौरान सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए गुरुग्राम पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया। एक से 31 दिसंबर 2025 तक चले इस विशेष अभियान के तहत पुलिस ने 1024 वाहन चालकों के चालान किए और पांच वाहनों को मौके पर ही इंपाउंड (जब्त) कर लिया। यातायात नियमों के अनुसार, ड्रिंक एंड ड्राइव के मामले में पकड़े गए सभी 1024 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस 3 महीने के लिए निलंबित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस अवधि के दौरान ये चालक किसी भी प्रकार का वाहन नहीं चला सकेंगे। नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.