चतरा, दिसम्बर 11 -- मयूरहंड प्रतिनिधि नवंबर दिसंबर माह के कड़ाके के ठंड में भी मयूरहंड में अब तक कंबल का वितरण नहीं किया गया है। जबकि क्षेत्र में तापमान गिरने से लोग ठिठूर रहे हैं। ठंड के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। ऐसी स्थिति में भी सरकार द्वारा कंबल का वितरण नहीं किया जा रहा है। इससे गरीब परिवार के बुजुर्गों को काफी परेशानी हो रही है। जरूर के अनुसार समय से वितरण नहीं किए जाने के कारण उसकी उपयोगिता पर सवाल उठ रहे हैं। कंबल नहीं वितरण होने के कारण लोग ठंड का सामना करना पड़ रहा है। कंबल के अलावा अब तक प्रखंड में अलाव की भी व्यवस्था नहीं की गई। इस संबंध में मयूरहंड बीडीओ मनीष कुमार ने बताया कि जिला में कंबल मिलने वाला ही है। बहुत जल्द लोगों के बीच वितरण किया जाएगा। *-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.