बरेली, जनवरी 8 -- बरेली। बरेली ने दिसंबर की जनसुनवाई रैंकिंग में प्रगति करते हुए प्रदेश स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त की है। नवम्बर में प्राप्त 4वीं रैंक की तुलना में यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। तहसीलवार रैंकिंग में विभिन्न तहसीलों ने मिश्रित प्रदर्शन किया है। तहसील बहेड़ी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में प्रथम रैंक प्राप्त की है। तहसील नवाबगंज, सदर, फरीदपुर को 55वीं रैंक प्राप्त हुई है। तहसील मीरगंज को 83वीं रैंक व तहसील आवंला को 147वीं रैंक प्राप्त हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...