दुमका, जनवरी 6 -- जरमुंडी में प्रखंड स्तरीय दिशोम सोहराय पर्व सह मिलन समारोह का आयोजन जरमुंडी,प्रतिनिधि। जरमुंडी प्रखंड मुख्यालय के समीप विशाल मैदान में सोमवार को प्रखंड स्तरीय दिशोम सोहराय पर्व सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत परंपरागत तरीके से हुआ। कार्यक्रम स्थल पर मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख बसंती टुडू, उप प्रमुख प्रयाग मंडल, विशिष्ट अतिथि बीडीओ कुंदन भगत व सीओ संजय कुमार का लोटा-पानी परंपरा से स्वागत किया गया। बतौर मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख की मौजूदगी में सामूहिक रूप से आताड दाराम दिसोम सोहराय पोरोब पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मौके पर बसंती टुडू ने बताया कि सोहराय पर्व आदिवासी सभ्यता- संस्कृति का प्रतीक है। यह पर्व पालतू पशुओं और मानव के बीच गहरा प्रेम को दर्शाता है। सोहराय पर्व प्रकृति और गाय-बैलों को खुश कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.