हजारीबाग, जनवरी 9 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। झारखंड आदिवासी संथाल समिति विष्णुगढ़ इकाई द्वारा शुक्रवार को प्रखंड के कुसुंभा पंचायत अंतर्गत अलखरी कला बाहा टांड में प्रखंडस्तरीय दिशोम सोहराय पर्व का आयोजन किया गया। जिसमें पूरे प्रखंड से जनजाति बहुल गांवों के बड़ी संख्या में आदिवासी महिला-पुरूष, युवा एवं बच्चे शामिल हुए। इस मौके पर मेला का भी आयोजन किया गया। प्रखंडस्तरीय दिशोम सोहराय पर्व की शुरूआत सोहराय गोठ पूजा के साथ हुई। जिसमें गांव के नायके बहाराम हांसदा, बाबूचंद मुर्मू, फागू मुर्मू आदि शामिल होकर पूजा संपन्न कराया। इसके उपरांत अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर विधिवत कार्यक्रम की शुरूआत की। समिति के अध्यक्ष महेन्द्र हांसदा ने कहा कि सोहराय झारखंड में आदिवासी संथाल समाज का सबसे बड़ा पर्व है। यह पर्व प्रकृति और पशुधन के प्रति आभार व्यक्त करने के ...