हजारीबाग, मई 19 -- चरही, प्रतिनिधि । संताल समाज दिसोम मांझी परगना केन्द्रीय समिति का रविवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के तापिन साउथ क्लब में आगामी 30 मई को 29वां महाधिवेशन मानने को लेकर एक बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता चुरचू प्रखंड मांझी परगना सहदेव किस्कू ने किया। संचालन जेठुआ मांझी ने किया। बैठक में सर्वसहमति से प्रत्येक गांव से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता। कार्यक्रम में विशेष रूप से पारंपरिक परिधान, मंदार, नागड़ा आदि के साथ पहुंचना। तीरंदाजी प्रतियोगिता सहित अन्य बिंदुओं को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में मुख्य रूप से केन्द्रीय समिति के दिसोंम जोगवा एतो बास्के, कांदो मरांडी, पन्नालाल मुर्मू,कैलाश टुडू, रॉयल हंसदा, रघु मांझी, टिरू मांझी, रामचन्द्र टुडू, कृष्णा कुमार मुर्मू, विंसेंट टुडू, निखिल किस्कू, लालो मांझी, सुरेश मुर्मू, ...