जमशेदपुर, मार्च 17 -- दिशोम बाहा मिलन समारोह गोड़गोड़ा में 23 मार्च को आयोजित किया जाएगा। दिशोम जाहेर गाढ़ समिति गोड़गोड़ा, बालीगुमा की रविवार को एनएच के होटल में हुई बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया। समारोह के मुख्य अतिथि मंत्री रामदास सोरेन जबकि विशिष्ट अतिथि धाड़ दिशोम के देश परगना बैजू मुर्मू व झामुमो के वरिष्ठ नेता महाबीर मुर्मू होंगे। बाहा नृत्य दल आदिवासी खेरवाल रूसिका माडवा सोरबिला, धालभूमगढ़ और संयुक्त वन अधिकार समिति गोड़गोड़ा, बालीगुमा के द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। अंत में लांगड़े नृत्य का प्रतियोगिता होगी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण संताल समाज की मान्यता के अनुसार मानव समाज की उत्पत्ति, ऐतिहासिक घटनाएं, लुगु बुरु घंटा बाड़ी तथा कापी बुरु में ओल चिकी लिपि के आविष्कार के संबंध में झांकियां होंगीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...