आदित्यपुर, फरवरी 25 -- गम्हरिया, संवाददाता। टायो गेट स्थित दिशोम जाहेरथान में तीन दिनी बाहा पर्व को लेकर बैठक में एक से 3 मार्च तक पर्व मनाने का निर्णय लिया गया। यह निर्णय जाहेरथान परिसर में खेरवाल सांवता जाहेरगाड़ समिति के सदस्यों एवं स्वशासन व्यवस्था के प्रतिनिधियों की बैठक में लिया गया। देश पारगाना फकीर मोहन टुडू, बोड़ पीड़ पारगाना राजेश टुडू तथा कारजी बाबा लश्कर टुडू की उपस्थिति में चर्चा हुई। फकीर मोहन टुडू ने बताया कि एक मार्च को सफाई अभियान, दो मार्च को बाहा बोंगा तथा तीन मार्च को सेंदरा जुलूस निकाला जायेगा। उन्होंने बताया कि तीन मार्च को ग्रहण लगने की संभावना है। इसे देखते हुए सेंदरा जुलूस की परंपरा को दोपहर तीन बजे से पहले ही संपन्न करने की सलाह दी गई। बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि नायके बाबा पायतो सोरेन एवं माझी बाबा मंगल सिंह...