घाटशिला, जनवरी 22 -- मुसाबनी, संवाददाता। बेनासोल पंचायत अंतर्गत पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन के निर्देश पर कासवी ट्रस्ट की ओर से महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को उनके अधिकारों, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना था। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रमुख रामदेव हेंब्रम, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव, प्रखंड परियोजना प्रबंधक प्रकाश हेस्सा, बेनासोल पंचायत की मुखिया शुक्रमणि हेंब्रम, ग्राम प्रधान दिलीप हेंब्रम, प्रधानाध्यापिका मालती भगत सहित काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं। महिला संवाद के दौरान स्वास्थ्य, पोषण, बालिका शिक्षा, स्वच्छता, घरेलू समस्याओं एवं सरकारी कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अतिथियों ने महिलाओं को विभिन...