सराईकेला, मार्च 17 -- सरायकेला, संवाददाता आदिवासी दिशोम जाहेरगढ़ समिति राजनगर की ओर से शनिवार को धूमधाम सेदिशोमबाहापर्व मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि खरसावां विधायक दशरथ गागराई, उनकी धर्मपत्नी बसंती गागराई, डॉ. शुभेन्दु महतो, कृष्णा बास्के, रामजीत हांसदा, रमेश हांसदा, प्रमुख आरती हांसदा, सोनाराम मुर्मू सहित अन्य उपस्थित थे। विधायक दशरथ गागराई ने जाहेरगढ़ में मत्था टेका और सिंहबोंगा से राज्य क़ी खुशहाली क़ी कामना क़ी। इस दौरान नायके बाबा विशु हेंब्रम के हाथों साल का फूल ग्रहण किया। सम्बोधित करते हुए दशरथ गागराई ने कहा कि आदिवासी समाज सृष्टि की रचना के समय से ही प्रकृति से जुड़े हैं। प्रकृति के साथ आदिवासियों का गहरा संबंध है। आदिवासी प्रकृति पूजक होते हैं। बाहाबोंगा प्रकृति से जुड़ा पर्व है। यह पर्व प्रकृति से प्रेम का प्रतीक है। उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.