बोकारो, अगस्त 6 -- बोकारो। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर बोकारो स्थित बिरसा चौक पर झामुमो बोकारो जिला और महानगर समिति की ओर से बुधवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस शोक सभा में झामुमो के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिशोम गुरू शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की। झामुमो के जिला अध्यक्ष रतन लाल मांझी ने कहा, शिबू सोरेन आदिवासी और मूलवासी के दिलों में बसते हैं। उन्होंने महाजन प्रथा के खिलाफ एक लंबी लड़ाई लड़ी, जिससे आज आदिवासियों का अस्तित्व बचा हुआ है। झामुमो बोकारो महानगर के अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा, शिबू सोरेन केवल एक नाम नहीं बल्कि वे झारखंड के जल, जंगल, नदी, पहाड़ और यहां के लोगों के दिलों में राज करने वाले नेता थे। मंटू यादव ने बताया कि सोरेन जी ने हमेशा आदिवास...