लोहरदगा, अगस्त 6 -- लोहरदगा, संवाददाता। झारखंड आंदोलन के प्रणेता सूबे के जननेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन से झारखंड ही नहीं देश ने आदिवासियों, वंचितों और अकलियतों के मसीहा को खो दिया है। झारखंड के हर दिल अजीज नेता की छत्रछाया से हम सभी वंचित हो गए हैं। अभिभावक को खोने से जो रिक्तता आई है, उसे भर पाना संभव नहीं है। उक्त बातें झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिग्गज नेता पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कही।श्री साहू ने कहा शिबू सोरेन आठ बार झारखंड से लोकसभा का प्रतिनिधित्व किया। तीन बार राज्यसभा के लिए चुने गए। तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने। लगभग चार दशक के राजनीतिक जीवन में उन्होंने सबको न्याय और अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष को चरमोत्कर्ष तक पहुंचा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.