हजारीबाग, अगस्त 5 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। झामुमो के संस्थापक सह पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरू के निधन की खबर से शोक की लहर दौड़ गई। शोक संवेदनाओं का तांता लग गया। कई झामुमो कार्यकर्ता उनके अंतिम दर्शन के लिए रांची प्रस्थान कर गए। उनके निधन पर पूर्व मंत्री जेपी पटेल ने कहा कि उनके निधन से एक युग का अंत हो गया है। वे गरीब, आदिवासी, शोषित, वंचितों के हक और अधिकार की रक्षा के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया। महाजनी, सूदखोरी एवं दमनकारी वर्ग के खिलाफ आंदोलन चलाया और झारखंड अलग राज्य के गठन में अग्रणी भूमिका निभाई। उनके निधन से काफी मर्माहत हूं। वहीं, मांडू विधायक निर्मल महतो ने भी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें महापुरूष की संज्ञा दी। कहा कि ऐसे महापुरूष सदी में एकाध बार जन्म लेते हैं। उनके निधन से झारखंड को अपूरणनीय ...