जमशेदपुर, अगस्त 4 -- जमशेदपुर। हर हर महादेव सेवा संघ परिवार की सोमवार की रजत जयंती भजन संध्या झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और जननायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन को समर्पित रही। संघ के संस्थापक अध्यक्ष अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि आज सुबह उनके निधन का समाचार सुनकर पूरा झारखंड शोक में डूब गया।काले ने कहा कि शिबू सोरेन ने झारखंड की अस्मिता, अधिकार और अस्तित्व की लड़ाई को दिशा दी। वे आदिवासी संघर्ष के सच्चे प्रतीक थे। भजन संध्या की शुरुआत उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर की जाएगी, जो परंपरा का हिस्सा है।इस विशेष संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक मनोज तिवारी शिव स्तुति प्रस्तुत करेंगे। काले ने श्रद्धालुओं से साकची गुरुद्वारा मैदान में समय से पहुंचने का आग्रह किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.