बोकारो, अगस्त 13 -- खेतको। पेटरवार प्रखंड के चलकरी दक्षिणी पंचायत भवन में सोनोत संथाल समाज एवं झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा संयुक्त रूप से दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन उपरांत मंगलवार को श्रद्धांजलि दी गई। समाज के जिला संयोजक सह झामुमो केंद्रीय सदस्य अशोक कुमार मुर्मू ने कहा कि झारखंड अलग राज्य के आंदोलन के जनक बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन (गुरुजी) के निधन से संथाल समाज आज शून्य महसूस कर रहे हैं। अध्यक्षता लालधन मांझी ने की। सुकदेव मुर्मू, लालेश्वर मुर्मू, बुधन हांसदा, जानकी केवट, मोहन सोरेन, सोहन सोरेन, बैजून मुर्मू, विकास मुर्मू, बाबूचंद मुर्मू, हीरालाल रविदास, सुंदर सिंह, महरू कमार, सुनील रजवार, दिनेश सोरेन, सुमित मुर्मू, शनिचर सोरेन, आलो देवी, शकुंतला देवी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.