रामगढ़, अक्टूबर 10 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला डाक बंगला परिसर में शुक्रवार को झारखंड आंदोलनकारी समन्वय समिति की बैठक जिला संयोजक सुनील राज चक्रवर्ती की अध्यक्षता में की गई। संचालन भोला राम मांझी ने किया। बैठक में आंदोलनकारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान झारखंड अलग राज्य के महान आंदोलनकारी धरती पुत्र दिशुम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न देकर उन्हें सम्मानित करने और डीवीसी चौक पर गुरुजी का प्रतिमा स्थापित करने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। आंदोलनकारियों ने शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग करते हुए कहा कि दिशोम गुरु इस सम्मान के हकदार हैं। उन्होंने अपना पूरा जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए आन्दोलन करते रहे। सुनील चक्रवर्ती ने कहा कि शिबू सोरेन ने न केवल झारखंड आंदोलन को दिशा दिए, बल्कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.