दुमका, जून 30 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका झामुमो के जिला अध्यक्ष शिवा बास्की के नेतृत्व में दिशोम मांझी थान और दिशोम जाहेर थान में दिशोम गुरु शिबू सोरेन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। दिशोम जोग मांझी बाबा मोहन टुडू ने मांझी थान और दिशोम जाहेर थान में पूजा अर्चना किया। दुमका झामुमो के जिला अध्यक्ष शिवा बास्की ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जल्द स्वस्थ होने से पूरे संताल और झारखंड में खुशी की लहर दौड़ उठेगी। इसीलिए उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए पूजा-अर्चना और प्रार्थना की जा रही है। कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के अन्य कार्यकर्ता भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। शिबू सोरेन की सेहत में सुधार की खबर से उनके समर्थकों में उत्साह और उम्मीद बढ़ेगी। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन क...