लातेहार, अगस्त 6 -- लातेहार, प्रतिनिधि। सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन को लातेहार के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और संघ के पदाधिकारियों ने जिला स्टेडियम स्थित वॉलीबाल मैदान में शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी। लातेहार जिला वॉलीबॉल संघ के कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवारी ने पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए खिलाड़ियों से कहा उनके संघर्षपूर्ण जीवन से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। उनके साथ जीवन में कई परेशानियां आई परंतु उन्होंने कभी हार नही माना और हमेशा झारखंड के लिए एवं शोषित, वंचित लोगों के लिए आंदोलन करते रहे। लातेहार जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव प्रवीण मिश्रा ने कहा कि झारखंड के महान जन नायक दिशोम गुरु आदरणीय शिबू सोरेन के बिना झारखंड की कल्पना अधूरी हैं। आज उनके निधन से झारखंड ने अपना एक मजबूत स्तंभ सह अ...