धनबाद, जुलाई 1 -- झरिया। झामुमो झरिया नगर के कार्यकर्ताओं ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए सोमवार को दो नंबर डूंगरी गुरुद्वारा में अरदास किया। झारखंड मुक्ति मोर्चा झरिया नगर कमेटी के बंटी सिंह और बलविंदर सिंह के नेतृत्व में अरदास किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर उपाध्यक्ष बंटी सिंह, झरिया नगर अध्यक्ष फरीद मलिक, झरिया नगर सचिव दिलीप महतो, सह सचिव कृष्ण चौहान, वार्ड अध्यक्ष लक्ष्मण चौहान, इस्राफील अंसारी, कुलदीप महतो, प्रताप सिंह, बिट्टू सिंह, कश्मीर सिंह, अमित सिंह, अर्जिंदर सिंह, सोनू सिंह आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.