धनबाद, अगस्त 4 -- झरिया।झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्य सभा सदस्य शिबू सोरेन निधन से झरिया के समस्त व्यवसायियों ने इसे अपूरणीय क्षति बताया। कहा कि वे एक कर्मठ तथा जुझारु नेता थे। वहीं उनकी आत्मा के शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई। साथ ही उनके परिजनों को इस महान दुख को सहने की असीम शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। शोक सभा में उपेन्द्र गुप्ता, शिवचरण शर्मा, श्रीकांत अंबष्ट, अरिंदम बनर्जी, सत्यनारायण भोजगरिया, अमित साव, राजेश श्रीवास्तव, नवीन केशरी, बसंत अग्रवाल, संजय गुप्ता, सुरेन्द्र गुप्ता, मुना सिंदुरिया, प्रकाश शर्मा, चेतन ठक्कर, गणेश गुप्ता, राजेश शर्मा, मो. शहजाद, अनिल गुप्ता, अजित ओझा, घनश्याम रजक आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.