जामताड़ा, अगस्त 8 -- दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर शोकसभा का हुआ आयोजन बिंदापाथर, प्रतिनिधि। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड आंदोलन के प्रणेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद पूरे राज्य में शोक की लहर है। इसी क्रम गुरुवार को बिंदापाथर पंचायत कार्यालय मे पंचायत के मुखिया प्रवास कुमार हेम्ब्रम के नेतृत्व मे एक शोक सभा और श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर सभी की आंखें नम और माहौल गमगीन था। मुखिया प्रवास कुमार हेम्ब्रम ने कहा कि दिशोम गुरु का हम सबके बीच से जाना एक अपूरणीय क्षति है। वे सिर्फ एक राजनेता नहीं, बल्कि आदिवासी अस्मिता के प्रतीक थे। उन्होंने जीवन भर गरीबों, आदिवासियों और शोषितों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी। उनके विचार और आदर्श हमेशा हमारे साथ रहेंगे। म...