बोकारो, जनवरी 11 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। झारखंड के जननायक दिशोमगुरु शिबू सोरेन के जन्म के शुभ अवसर पर जन कल्याण सामाजिक संस्था की ओर से संचालित बिरसा मुंडा निशुल्क विद्यालय में गरीब असहाय बच्चों को बाल भोज कराया गया। स्कूल के संस्थापक परशुराम राम ने बताया दिशोमगुरु आदिवासी समाज के स्वाभिमान का प्रतीक थे। उन्होंने सिखाया कि अपनी पहचान पर गर्व करना कमजोरी नहीं ,ताकत है। चाहे सरना धर्म का मान्यता का सवाल होया विस्थापन के खिलाफ संघर्ष शिभू सोरेन हमेशा आदिवासी समाज के साथ खड़े रहे। कार्यक्रम में योगेन्द्र प्रसाद कुशवाहा,हरिशंकर प्रसाद सोनी, विजय कुमार,बबीता कुमारी ,मीरा शर्मा प्रदीप राम,अजय कुमार, पन्ना देवी आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...