दुमका, अगस्त 6 -- दुमका, प्रतिनिधि। सारजोम बेडा क्लब दुमका की और से दिसोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन के याद में शोक सभा का आयोजन किया गया। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन एवं श्रद्धांजलि दी गयी। इस शोक सभा में सारजोम बेडा क्लब के सदस्यों ने उनकी जीवन यात्रा, संघर्ष,और सफलता की अद्भुत मिशाल पर प्रकाश डाला गया। अध्यक्ष-ब्रह्मदेव सोरेन ने कहा कि वह झारखंड की आत्मा,आदिवासी चेतना एवं आत्मसम्मान के प्रतीक थे। शिबू सोरेन ने हमें सिखाया कि आवाज उठाने से बदलाव आता है। न्याय की लड़ाई कठिन होती है,लेकिन हार मान लेना विकल्प नही होता। सत्ता का उपयोग सेवा के लिए होना चाहिए,शोषण के लिए नही। शोक सभी मे अध्यक्ष-ब्रह्मदेव सोरेन,सचिव-राजेश सोरेन, संरक्षण-मार्टिन किस्कू,पीटर,निक्सन सोरेन,सियोन,राहूल, विकास,संजय, प्रवीण सर्, शैलेश दा, सोनू, ग्लैडसन, ...