रांची, जुलाई 4 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। 81 वर्षीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनकी स्थिति पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की एक टीम गहन निगरानी रख रही है। उनसे मिलने वालों का दिल्ली में तांता लग रहा है। शिबू सोरेन को 19 जून को सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती किया गया है, उनकी स्थिति अब स्थिर है और धीरे-धीरे सुधार की ओर बढ़ रही है। शिबू सोरेन से मिलने वालों में शुक्रवार को झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, झारखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रभारी गुलाम अहमद मीर, झामुमो की राज्यसभा सांसद महुआ माजी सहित कई अन्य नेता शामिल थे। गुलाम अहमद मीर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरु...