लातेहार, अगस्त 5 -- लातेहार, प्रतिनिधि। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री युगपुरुष दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर सोमवार को समाहरणालय सभागार में शोक सभा का आयोजन किया गया। शोकसभा में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु श्रद्धांजलि अर्पित की। उपायुक्त उत्कर्ष कुमार गुप्ता ने शोक संदेश में कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी का जीवन संघर्ष, आदिवासी समाज के अधिकारों एवं सम्मान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने झारखंड राज्य की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका निधन संपूर्ण राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। मौके पर उप विकास आयुक्त, आईटीडीए निदेशक, अपर समाहर्ता, जिला स्तरीय पदाधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस दु:ख की घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.