रांची, सितम्बर 5 -- रांची। संवाददाता झारखंड के वीर दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग को लेकर शुक्रवार को 86 किमी लंबी पदयात्रा का शुभारंभ हुआ। राष्ट्रीय युवा शक्ति के बैनर तले नेमरा से रांची तक पदयात्रा की जा रही है। कार्यक्रम की शुरुआत गुरुजी के पैतृक आवास नेमरा से हुई, जहां उनकी भतीजी रेखा सोरेन ने घर की पवित्र मिट्टी पदयात्रा के लिए प्रदान की और पौधरोपण किया गया। पदयात्रा का नेतृत्व संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष उत्तम यादव ने किया, जिसमें 300 से अधिक कार्यकर्ता शामिल हुए। पहला चरण नेमरा से गोला तक संपन्न हुआ। यह यात्रा सात सितम्बर को राजभवन पहुंचकर समाप्त होगा। जहां राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी पवित्र मिट्टी और ज्ञ...