दुमका, अगस्त 7 -- दुमका, प्रतिनिधि। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर उपराजधानी दुमका में तीसरे दिन भी शोक की लहर रही। जिला प्रशासन से लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों सहित पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह शोक सभा का आयोजन किया। समाहरणालय सभागार में बुधवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर जिला प्रशासन की ओर से शोकसभा का आयोजन किया गया। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की उपस्थिति में मौके पर मौजूद सभी पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौके पर सहायक समाहर्ता नाजिश अंसारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी विशाल कुमार, एलआर डीसी विनोद कर्मकार, जिला जन सर्म्पक पदाधिकारी रोहित कांडुलना, डीटीओ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.