गढ़वा, अगस्त 4 -- गढ़वा। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर पूर्व मंत्री सह झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर ने गहरी संवेदन व्यक्त की है। संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु का जाना झारखंड के लिए गहरा आघात है। उनके निधन से हुई क्षति की पूर्ति कर पाना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु ने अपना सब कुछ न्योछावर कर झारखंड अलग राज्य की लड़ाई लड़ी। अंततः इस लड़ाई में उनकी जीत हुई। आज उन्हीं के दम पर झारखंड राज्य खड़ा है। झा दिशोम गुरु ने लड़कर झारखंड राज्य लिया, अब अलग झारखंड के सपने को उनके पुत्र हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पूरा किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.