चाईबासा, अगस्त 6 -- चाईबासा। झारखंड आंदोलन के महानायक एवं जनजातीय समाज की आवाज रहे झारखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्य सभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर मंगलवार को कांग्रेस भवन चाईबासा में शोकसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर दास ने की। उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि आदिवासी चेतना के संवाहक थे। उन्होंने जीवन भर झारखंडी समाज और उसकी अस्मिता की रक्षा के लिए संघर्ष किया। उनका निधन न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ चांपिया ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन केवल झारखंड राज्य निर्माण के स्तंभ नहीं थे, बल्कि वे आदिवासी समाज की अस्मिता, अधिकारो...