हरिद्वार, दिसम्बर 9 -- योगगुरु स्वामी रामदेव ने बताया कि पतंजलि का दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट आदिवासियों का पलायन रोकने के लिए 64 गांवों के 17 हजार परिवारों को स्वरोजगार से जोड़ेगा। बताया कि राज्य के 17 हजार आदिवासी परिवारों को चिह्नित कर विभिन्न माध्यमों से प्रशिक्षित किया गया है। मंगलवार को योगगुरु स्वामी रामदेव ने बताया कि दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट और उत्तराखंड जनजातीय निदेशालय के बीच हुए एमओयू के तहत कार्यों ने गति पकड़ी है। ट्राइबल आदि ग्राम प्रोजेक्ट के तहत उत्तराखंड में 17 हजार आदिवासी परिवार का ब्यौरा और प्रोफाइल तैयार किया गया है। इन 17 हजार आदिवासियों को उनके उत्पाद के लिए बाजार उपलब्ध कराने का काम भी दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट कर रहा है। बताया कि ट्रस्ट के प्रशिक्षित 50 से अधिक कर्मयोगियों ने जमीनी स्तर पर आदिवासी परिवारों का डेटा बेस तैय...