मुजफ्फर नगर, जनवरी 14 -- मकर संक्रांति पर्व के पावन अवसर पर पचैंडा रोड स्थित दिव्य ध्यान योग केंद्र में स्वामी श्रीभगवान आश्रम महाराज के सान्निध्य में सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जरूरतमंद बुजुर्गों, महिलाओं एवं बच्चों को कंबल, रेवड़ी तथा फल वितरित किए गए। स्वामी श्रीभगवान आश्रम महाराज ने कहा कि मकर संक्त्रांति का पर्व सेवा, दान और मानवता के संदेश को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करता है। कार्यक्रम में राजकुमार तायल, ऊषा शर्मा, मा. सोहनवीर सिंह, नरेंद्र उपाध्याय, नीलम शर्मा, मनोज बालियान, राजेन्द्र फौजी, शुभम तायल, ऋषभदेव शर्मा, ऋषिकदेव शर्मा, रमेश ठाकुर, गोपाल शर्मा, नितिन कुमार सहित अनेक श्रद्धालु एवं सेवाभावी लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...