सहारनपुर, जुलाई 3 -- सहारनपुर दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा संचालित मंथन सम्पूर्ण विकास केन्द्र के अंतर्गत संस्कारशाला कार्यक्रम का आयोजन किया। संस्थान के संत्संग आश्रम परिसर में आयोजित संस्कारशाला कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में सद्गुण, नैतिकता, सद्भावना और सकारात्मक सोच को विकसित करना रहा। बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, रचनात्मक गतिविधियों और ज्ञानवर्धक आयोजनों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। संस्कारशाला कार्यक्रम मंथन परियोजना के अंतर्गत हुआ, जिसके माध्यम से निर्धन परिवारों के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है। उनकी पढ़ाई और विकास से जुड़ी सभी जिम्मेदारियां दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा वहन की जाती हैं। कार्यक्रम का संचालन आशुतोष महाराज की शिष्याएं साध्वी अम्बालिका भारती, पूजा भारती, सो...