जमशेदपुर, फरवरी 17 -- तुलसी भवन में रविवार को नगर के साहित्यकार व वास्तुविद् दिव्येन्दु त्रिपाठी की दो पुस्तकों हरेराम त्रिपाठी चेतन, काव्य के विविध आयाम और अनुभूतियों का धरातल तथा सभ्यता के शिल्पकार का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तुलसी भवन के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मुनका ने की, जबकि संचालन साहित्य समिति की सदस्य पूनम महानंद ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में को-ऑपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमर सिंह, विशिष्ट अतिथि अरुण तिवारी और डॉ. रागिनी भूषण तथा मुख्य वक्ता नगर के वरीय साहित्यकार अनिरुद्ध त्रिपाठी अशेष मंचासीन रहे। सरस्वती वंदना अजेताश्री कनौजे ने प्रस्तुत की। स्वागत वक्तव्य तुलसी भवन के मानद महासचिव डॉ. प्रसेनजित तिवारी ने दिया। लेखक दिव्येन्दु त्रिपाठी का साहित्यिक जीवन परिचय उपासना सिन्हा ने बड़े ही सुंदर अंदाज में प्रस्त...